Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home व्यापार एवं अर्थव्यवस्था

मक्के के छिलके से बना रहे कप, प्लेट और ग्लास, मुजफ्फरपुर के युवा ने पेश की प्लास्टिक का विकल्प

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
July 4, 2026
in व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
Reading Time: 1 min read
398 4
A A
0
553
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुरादपुर निवासी युवा इंजीनियर मोहम्मद नाज़ उजैर ने मक्के के छिलके (कॉर्न हस्क) से पर्यावरण अनुकूल कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास, चम्मच, रैपर और अन्य डिस्पोजेबल उत्पाद तैयार कर एक नई मिसाल पेश की है। जिन मक्के के छिलकों को किसान पहले बेकार समझकर फेंक देते थे, आज वही उनके लिए आय का नया स्रोत बन रहे हैं।

मैकेनिकल इंजीनियर और एम.टेक. डिग्रीधारी नाज़ उजैर ने प्लास्टिक से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को देखते हुए करीब दस वर्ष पहले इस दिशा में शोध शुरू किया। शुरुआती पांच वर्षों तक उन्होंने बांस, केला और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर प्रयोग किए, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद अगले पांच वर्षों तक उन्होंने केवल मक्के के छिलके पर लगातार शोध किया और अंततः ऐसी तकनीक विकसित की, जिससे पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल उत्पाद तैयार किए जा सके।

RelatedPosts

अब बहाने नहीं, बिहार में उद्योग और रोजगार पर काम दिखे”: BWS अध्यक्ष संजय भाई

क्या बिहार के गांवों में हर परिवार से सालाना ₹1200 टैक्स लिया जाएगा? जानिए पूरा मामला

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, हर साल 1 लाख नए उद्यमी तैयार करेगी योगी सरकार

नाज़ बताते हैं कि इस नवाचार की प्रेरणा उन्हें अपने भांजे की कैंसर से हुई मृत्यु के बाद मिली। इस घटना ने उन्हें प्लास्टिक के विकल्प पर काम करने के लिए प्रेरित किया। कई वर्षों तक आर्थिक कठिनाइयों और संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने अपना शोध जारी रखा।

उन्होंने वर्ष 2019 में अपनी तकनीक के लिए पेटेंट आवेदन किया, जिसे फरवरी 2024 में स्वीकृति मिल गई। इसके बाद उनके नवाचार को बिहार स्टार्टअप इकोसिस्टम सहित कई संस्थानों ने सराहा। उनका स्टार्टअप एमएनओ स्वदेशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कृषि अवशेषों से पर्यावरण अनुकूल उत्पाद बनाने के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

वर्तमान में उनकी इकाई में किसानों से एक से दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मक्के का छिलका खरीदा जाता है। इससे प्रतिदिन एक हजार से अधिक कप, प्लेट और अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ किसानों को भी अतिरिक्त आय का साधन मिला है।

नाज़ उजैर के उत्पादों की गुणवत्ता को देखते हुए भारतीय रेलवे से करीब 30 लाख रुपये का ऑर्डर भी प्राप्त हुआ है। अब उनके उत्पाद रेलवे समेत कई सरकारी एवं निजी संस्थानों तक पहुंच रहे हैं।

नाज़ का कहना है कि उनका लक्ष्य आने वाले वर्षों में प्लास्टिक से बनने वाले 100 से अधिक उत्पादों का पर्यावरण अनुकूल विकल्प तैयार करना है, ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ कृषि अपशिष्ट का बेहतर उपयोग और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

अब बहाने नहीं, बिहार में उद्योग और रोजगार पर काम दिखे”: BWS अध्यक्ष संजय भाई
व्यापार एवं अर्थव्यवस्था

अब बहाने नहीं, बिहार में उद्योग और रोजगार पर काम दिखे”: BWS अध्यक्ष संजय भाई

by RAJA THAKUR
July 5, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई ने कहा कि केंद्र और बिहार, दोनों जगह एनडीए की सरकार है। ऐसे...

Read more
क्या बिहार के गांवों में हर परिवार से सालाना ₹1200 टैक्स लिया जाएगा? जानिए पूरा मामला
व्यापार एवं अर्थव्यवस्था

क्या बिहार के गांवों में हर परिवार से सालाना ₹1200 टैक्स लिया जाएगा? जानिए पूरा मामला

by RAJA THAKUR
July 4, 2026
0
2.5k

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों से सालाना ₹1,200 तक टैक्स वसूले जाने की चर्चा ने लोगों के बीच हलचल...

Read more
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, हर साल 1 लाख नए उद्यमी तैयार करेगी योगी सरकार
व्यापार एवं अर्थव्यवस्था

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, हर साल 1 लाख नए उद्यमी तैयार करेगी योगी सरकार

by Aam Samachar
July 4, 2026
0
2.5k

उत्तर प्रदेश। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने और युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री...

Read more
जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन कल, पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात
व्यापार एवं अर्थव्यवस्था

जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन कल, पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात

by Aam Samachar
July 3, 2026
0
2.5k

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर को कल (4 जुलाई) आधुनिक हवाई सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In