आपकी आवाज़, हमारी ज़िम्मेदारी

मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अजय कुमार, विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित

मुजफ्फरपुर: बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत सिंघौल गांव निवासी प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्हें विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वकर्मा समाज सहित उनके पैतृक गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होना डॉ. अजय कुमार की शैक्षणिक प्रतिभा, शोध के प्रति समर्पण और वैज्ञानिक क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाता है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर द्वारा जारी इस सूची में स्थान मिलने पर विश्वकर्मा

Read More »
राजनीति
Aam Samachar

ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले दे सकते हैं इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज के दावे से सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। भारद्वाज के मुताबिक, उनके सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस दावे के सामने आने के बाद चुनाव आयोग और आगामी चुनावी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। सौरभ भारद्वाज के बयान के बाद राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रियाओं

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर

मुजफ्फरपुर: शहर के हरिसभा चौक स्थित रज्जू साह लेन निवासी एवं विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय कुमार ठाकुर (71) का सोमवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। बताया गया कि वे बनारस बैंक चौक स्थित महिला थाने में किसी परिचित के केस के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार ठाकुर जनरल इंश्योरेंस कंपनी (GIC) में विकास पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे DIG (IPS) राजीव रंजन एवं पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव रंजन के बड़े चाचा थे। उनके

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर: गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा गांव में आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाके की छानबीन की तथा साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए घटनास्थल की घेराबंदी की। ग्रामीणों के बीच कयास लगाया जा रहा है कि कंकाल को कहीं से लाकर बगीचे में फेंका गया होगा। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई

Read More »
बिहार
RAJA THAKUR

1380 थानों में खुले चाइल्ड कॉर्नर, बच्चे बेझिझक बता सकेंगे अपनी बात

पटना: गांधी जयंती के अवसर पर बिहार पुलिस की ओर से बच्चों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य के 1380 थानों में चाइल्ड कॉर्नर की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को ऐसा सुरक्षित और सहज माहौल उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्या पुलिस के सामने रख सकें। चाइल्ड कॉर्नर में बच्चों के लिए बैठने और अपनी बात रखने की व्यवस्था की गई है। पुलिस की पहल के तहत बच्चों को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी पहचान और उनसे जुड़ी संवेदनशील जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 अक्टूबर को BRABU के समक्ष प्रदर्शन करेगा AIDSO

मुजफ्फरपुर: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मुजफ्फरपुर जिला कमिटी की बैठक शनिवार को मोतीझील स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में बिहार विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं, कथित भ्रष्टाचार, रिजल्ट में गड़बड़ी, फीस वृद्धि तथा शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की कमी सहित छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 16 अक्टूबर 2026 को बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के समक्ष विशाल छात्र प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से 30 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की मांगों पर तत्काल वार्ता कर समाधान

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

“जीविका के 20 साल बेमिसाल: सदातपुर में गूंजा ‘नीतीश संवाद’, उमड़ा जीविका दीदियों का जनसैलाब”

जीविका के 20 साल बेमिसाल — “नीतीश संवाद” गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के सदातपुर में “नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी तिवारी ने की।  कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जीविका दीदियां पहुंचीं। सभागार में महिलाओं की मौजूदगी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर मंच से जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, महिला नगर अध्यक्ष बिन्ते ज़हेरा सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर प्रो. सोनू सरकार सम्मानित

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्री गांधी पुस्तकालय की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रो. सोनू सरकार को भी सम्मानित किया गया। श्री गांधी पुस्तकालय ट्रस्ट बोर्ड के

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

चक्की सुहागपुर थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, नाव चलने की स्थिति

मुजफ्फरपुर: जिले के पारू प्रखंड स्थित चक्की सुहागपुर थाना परिसर बाढ़ के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया है। थाना परिसर में चारों ओर पानी फैल जाने से वहां आवागमन प्रभावित है। स्थिति ऐसी है कि परिसर में नाव चलाने की नौबत आ गई है। थाना परिसर में खड़े पुलिस वाहनों के भी पानी में डूबने की जानकारी सामने आई है। बाढ़ के कारण पुलिसकर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Read More »
पटना
RAJA THAKUR

आरक्षण की मांग को लेकर लोहार समाज ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव

पटना: लोहार समाज की आरक्षण संबंधी मांग को लेकर सोमवार को समाज के लोगों और नेताओं ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोग कार्यालय के गेट के सामने शांतिपूर्ण तरीके से जमीन पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोहार और लोहारा नाम को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण समाज के लोग अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण लाभ को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर समाज की ओर से सरकार के समक्ष अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

मुजफ्फरपुर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से एल.एस. कॉलेज परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन AIDSO एल.एस. कॉलेज इंचार्ज अभिषेक कुमार ने किया। इस अवसर पर AIDSO के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और संघर्ष आज के नौजवानों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ हिम्मत, साहस और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने स्पष्ट किया था कि बम और पिस्तौल इंकलाब नहीं लाते, बल्कि इंकलाब की तलवार विचारों की

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक संपन्न सरकार से आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग

मुजफ्फरपुर: आमगोला स्थित सत्याचरण शर्मा के आवास पर बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज लंबे समय से राजनीतिक उपेक्षा का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरा मिल संचालकों द्वारा लंबे समय से आवेदन किए जाने के बावजूद अब तक कई आरा मिलों के लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबे समय से लंबित सभी आरा मिलों के आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करते

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

मड़वन में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी

मुजफ्फरपुर: मड़वन प्रखंड के रक्सा बाजार के समीप रविवार तड़के तिरहुत बैतरणी नहर का करीब 40 फीट तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों और चंवर क्षेत्र में फैलने लगा। इससे बड़ी मात्रा में कृषि भूमि जलमग्न होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह अचानक नहर का पानी तटबंध से बाहर निकलकर आसपास के इलाकों में फैलने लगा। देखते ही देखते खेतों में पानी भर गया, जिससे धान समेत अन्य फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय ग्रामीणों ने

Read More »
पटना
RAJA THAKUR

सरकारी कर्मी पर हमले का आरोप, सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर FIR

पटना: गर्दनीबाग धरना स्थल के पास बुधवार सुबह एक सरकारी कर्मी के साथ मारपीट और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। मामले में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत उनके समर्थकों के खिलाफ गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कांड संख्या 849/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुराना सचिवालय में प्रतिनियुक्त कल्याण पदाधिकारी एवं न्यू जक्कनपुर निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान गर्दनीबाग धरना स्थल के पास

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पड़ोसी महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, महिला ने आरोपों को बताया गलत

मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर किशोरी की मां कमोदिया देवी ने मनियारी थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने गांव की ही रानी कुमारी पर संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाने को दिए आवेदन के अनुसार, कमोदिया देवी का कहना है कि 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से निकली थी। उस समय घर पर कोई मौजूद

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

कुढ़नी सीएचसी में कुव्यवस्था पर डीएम सख्त, सात दिन में सुधार का अल्टीमेटम

मुजफ्फरपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुढ़नी में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल प्रबंधन की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और कक्षों का जायजा लिया तथा मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर सीधे फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में कई कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों को चिह्नित कमियों को

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

जमुई की छात्रा के साथ घटना के विरोध में AIDSO का प्रतिवाद

मुजफ्फरपुर: 22 सितंबर: जमुई में दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित अमानवीय घटना और महिलाओं एवं छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO), मुजफ्फरपुर इकाई की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय, मोतीझील परिसर में प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-युवाओं ने दोषियों को कठोर सजा देने, महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नशाखोरी और अश्लीलता पर रोक लगाने तथा शिक्षा एवं संस्कृति पर हमले बंद करने की मांग को लेकर नारे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए AIDSO के राज्य अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

मुजफ्फरपुर के लिए ‘ऐतिहासिक पल’ का दावा, सिटी SP मोहीबुल्लाह अंसारी को ‘द एशियन हीरो’ अवॉर्ड मिलने की खबर वायरल

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सिटी SP मोहीबुल्लाह अंसारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि उन्हें अमेरिका की ओर से ‘द एशियन हीरो’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वायरल तस्वीर में मोहीबुल्लाह अंसारी पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं और उनके साथ एक ट्रॉफी दिखाई गई है। ट्रॉफी पर ‘Asian Heroes Award’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। पोस्ट में इसे मुजफ्फरपुर के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुए उनकी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा की भावना की सराहना की गई है। वायरल पोस्ट के अनुसार, यह

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

20 सितंबर को शहर के विभिन्न इलाकों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत टोला कैंप

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर से जोड़ने के उद्देश्य से 20 सितंबर 2026, रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टोला कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। विद्युत विभाग के पदाधिकारी और कर्मी कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के साथ रूफटॉप सोलर के लिए पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। अभियान के तहत विशेष रूप से 250 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने के

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

प्रसूता सोनी कुमारी की मौत के मामले में धरना, नर्सिंग होम पर कार्रवाई के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग

मुजफ्फरपुर: शेरपुर पंचायत निवासी 28 वर्षीय प्रसूता सोनी कुमारी की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में परिजनों एवं ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मां सुभद्रा स्मृति नर्सिंग होम, पीएनटी कॉलोनी में इलाज के दौरान कथित लापरवाही की जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय सरपंच नंदन कुमार झा एवं ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की समयबद्ध जांच कराने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक

Read More »

विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अजय कुमार, विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित

मुजफ्फरपुर: बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत सिंघौल गांव निवासी प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले दे सकते हैं इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज के दावे से सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर...

विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर

मुजफ्फरपुर: शहर के हरिसभा चौक स्थित रज्जू साह लेन निवासी एवं विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय कुमार ठाकुर (71) का सोमवार...

शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 अक्टूबर को BRABU के समक्ष प्रदर्शन करेगा AIDSO

मुजफ्फरपुर: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मुजफ्फरपुर जिला कमिटी की बैठक शनिवार को मोतीझील स्थित जिला कार्यालय में...

“जीविका के 20 साल बेमिसाल: सदातपुर में गूंजा ‘नीतीश संवाद’, उमड़ा जीविका दीदियों का जनसैलाब”

जीविका के 20 साल बेमिसाल — “नीतीश संवाद” गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के सदातपुर में “नीतीश...

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर प्रो. सोनू सरकार सम्मानित

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्री गांधी पुस्तकालय की...

भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

मुजफ्फरपुर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से...

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक संपन्न सरकार से आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग

मुजफ्फरपुर: आमगोला स्थित सत्याचरण शर्मा के आवास पर बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता...

Screenshot

मड़वन में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी

मुजफ्फरपुर: मड़वन प्रखंड के रक्सा बाजार के समीप रविवार तड़के तिरहुत बैतरणी नहर का करीब 40 फीट तटबंध टूट गया।...

16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पड़ोसी महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, महिला ने आरोपों को बताया गलत

मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने...

कुढ़नी सीएचसी में कुव्यवस्था पर डीएम सख्त, सात दिन में सुधार का अल्टीमेटम

मुजफ्फरपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुढ़नी में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल प्रबंधन की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव ने मंगलवार...

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.