Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home राजनीति

20 साल बाद 10 सर्कुलर रोड से हटी राबड़ी देवी की नेमप्लेट, सरकारी आवास का हैंडओवर शुरू

Aam Samachar by Aam Samachar
July 4, 2026
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
399 4
A A
0
Screenshot

Screenshot

554
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अध्याय उस समय समाप्त होता नजर आया, जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से उनके नाम की नेमप्लेट हटा दी गई। भवन निर्माण विभाग के कर्मियों ने छेनी और हथौड़ी की सहायता से नेमप्लेट हटाने की प्रक्रिया पूरी की।

राबड़ी देवी और उनका परिवार दो दिन पहले ही इस सरकारी आवास को खाली कर चुका था। इसके बाद भवन निर्माण विभाग ने आवास का औपचारिक हैंडओवर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों द्वारा भवन का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद इसे सरकार के नियमानुसार आगे आवंटित किया जाएगा।

RelatedPosts

भरत तिवारी के परिजनों से मिले चिराग पासवान, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

10 सर्कुलर रोड का यह सरकारी आवास करीब दो दशकों तक राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के परिवार का आधिकारिक निवास रहा। इस दौरान बिहार की राजनीति के कई महत्वपूर्ण फैसलों और बैठकों का यह आवास केंद्र रहा है।

नेमप्लेट हटाए जाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक पक्ष इसे सरकारी प्रक्रिया का हिस्सा बता रहा है, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहा है।

हालांकि, भवन निर्माण विभाग का कहना है कि सरकारी आवास खाली होने के बाद हैंडओवर और नए आवंटन की प्रक्रिया नियमों के अनुसार की जा रही है। फिलहाल विभाग आगे की औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा हुआ है।

Aam Samachar

Aam Samachar

Related Posts

भरत तिवारी के परिजनों से मिले चिराग पासवान, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
क्राइम

भरत तिवारी के परिजनों से मिले चिराग पासवान, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

by RAJA THAKUR
July 3, 2026
0
2.5k

भोजपुर: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In