बस्ती: शिवांग मल्टी मीडिया नेटवर्क के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘दर्पण झूठ ना बोले’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के विभिन्न मनोरम लोकेशनों पर जोर-शोर से चल रही है। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक आर.के. शुक्ला ने बताया कि फिल्म की पूरी शूटिंग दिसंबर माह तक बस्ती जनपद में ही पूरी करने की योजना है। फिल्म के माध्यम से बस्ती की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय भाषा, परंपराओं और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिल्म के लेखक एवं निर्देशक आर.के. शुक्ला ने बताया कि ‘दर्पण झूठ ना बोले’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज का आईना है। फिल्म का शीर्षक ही इसकी मूल भावना को दर्शाता है। इंसान चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन सच्चाई को हमेशा के लिए छिपाया नहीं जा सकता। एक न एक दिन असली चेहरा सामने आ ही जाता है। इसी विचार को केंद्र में रखकर फिल्म की कहानी को आकार दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह एक पारिवारिक, सामाजिक एवं रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें रिश्तों की सच्चाई, प्रेम, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देगी।
आर.के. शुक्ला ने कहा कि वह स्वयं बस्ती की माटी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी विशेष कोशिश है कि फिल्म के माध्यम से बस्ती की मिट्टी की खुशबू, यहां की संस्कृति, भाषा और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर दिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की प्रतिभाओं को भोजपुरी फिल्म जगत में आगे बढ़ने का मंच मिल सके।
फिल्म की निर्मात्री कनक शुक्ला हैं। फिल्म के मधुर संगीत की जिम्मेदारी सावन कुमार संभाल रहे हैं। छायांकन अमिताभ चंद्रा सहायक में चंद्रिका ठाकुर(पापा) कर रहे हैं, जबकि मुख्य सहायक निर्देशक की जिम्मेदारी मिलन मंजोशी के साथ उनकी टीम निभा रही है। सहायक निर्देशक के रूप में दिनेश त्रिपाठी और राजा ठाकुर जुड़े हुए हैं। कास्टिंग निर्देशक रमेश भारद्वाज वहीं नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी कर रहे हैं। कला निर्देशन की जिम्मेदारी अरुण सिंह एवं उनकी टीम के पास है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता राकेश देवा पांडेय हैं।
भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता संजय पांडेय, अयाज खान, अनिल कृष्णा, रवीना राय, संजना पासवान, संजीव सोलंकी, नेहा सिंह, हीरा लाल चोपड़ा, प्रकाश शर्मा, सुप्रिया शर्मा, राकेश देवा पांडेय, शालू चौहान, राजा ठाकुर, शुभम साहू, रमेश भारद्वाज, शुभम सिंह, प्रतीक वर्धन, राजेश शास्त्री, निधि कुशवाहा, समीर, राजन कानू, दिनेश त्रिपाठी, मनोज, वैष्णवी पांडेय और विवेक विश्वकर्मा, मनीष मतलबी, प्रिंस गगन, तीर्थराज तिवारी, सहित अन्य कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आरना थिएटर एवं एक्टिंग स्टूडियो से जुड़े कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे।
तकनीकी टीम भी संभाल रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
फिल्म की तकनीकी एवं प्रोडक्शन टीम में ड्रेस डिजाइनर के रूप में नानू फैशन, ड्रेसमैन के रूप में आकाश चौधरी, साहिल और अजय मास्टर तथा मेकअप की जिम्मेदारी नंदू एवं उनकी टीम संभाल रही है। हेयर स्टाइल की जिम्मेदारी ज्योति के पास है, जबकि स्टिल फोटोग्राफी अनिल भूषण कर रहे हैं।
लाइट एवं कैमरा उपकरणों की व्यवस्था अवध गंगा फिल्म प्रोडक्शन की ओर से की जा रही है। कैमरा महेंद्र कुमार पटेल एवं अर्जुन जबकि लाइट में सुरेश, मेराज और अवधेश अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी प्रोडक्शन मैनेजर शेखर यादव एवं उनकी टीम संभाल रही है। उनके साथ सुभाष प्रजापति और शुभम साहू भी प्रोडक्शन कार्य में सहयोग कर रहे हैं। स्पॉट इंचार्ज जेपी एवं उनकी टीम के साथ मनीष मतलबी, प्रिंस गगन और प्रिंस दुबे शूटिंग की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संजय भूषण पटियाला संभाल रहे हैं।
बस्ती जनपद में चल रही इस फिल्म की शूटिंग से स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को काम करने का अवसर मिल रहा है। फिल्म की पूरी शूटिंग बस्ती में करने की योजना से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन स्थलों को भी पर्दे पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। अब दर्शकों को इस फिल्म के प्रदर्शन का इंतजार है, जिसके जरिए एक सामाजिक और पारिवारिक कहानी के साथ बस्ती की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी।




