Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home शिक्षा

छात्र एवं जेन-ज़ी आंदोलन की दिशा पर मुज़फ्फरपुर में विचार गोष्ठी

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
August 9, 2026
in शिक्षा
Reading Time: 1 min read
399 4
A A
0
554
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

RelatedPosts

प्रह्लाद जोशी बने देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री, संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा। फैसले के बाद देशभर में चर्चाओं का दौर तेज। जानिए

बिहार से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, जांच में बड़े खुलासे

मुज़फ्फरपुर: जंतर-मंतर से शुरू होकर देश के विभिन्न हिस्सों तक चर्चा में आए छात्र एवं जेन-ज़ी आंदोलन की वर्तमान स्थिति, उसके कारणों तथा आगे की दिशा को लेकर मुज़फ्फरपुर में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविभूति पुस्तकालय, कच्ची-पक्की, मुज़फ्फरपुर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने युवाओं और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. अवधेश कुमार ने की, जबकि विषय प्रवेश एवं संचालन भारत जोड़ो अभियान के बिहार संयोजक शाहिद कमाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन नागरिक समाज, मुज़फ्फरपुर, भारत जोड़ो अभियान एवं राष्ट्र सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विषय प्रवेश करते हुए शाहिद कमाल ने देशभर में चल रहे जेन-ज़ी आंदोलन तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न सवालों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है। शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा परिणाम जारी करने में हो रही देरी जैसी घटनाओं ने युवाओं के बीच असुरक्षा और आक्रोश की स्थिति पैदा की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सवालों को गंभीरता से समझने और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाने की आवश्यकता है।
भाकपा-माले के पूर्व जिला सचिव कृष्ण मोहन ने आंदोलन में वामपंथी दलों के युवा संगठनों, विशेष रूप से आइसा की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने की रूपरेखा पर भी अपने विचार रखे।
प्रो. निजामुद्दीन रिजवी ने उच्च शिक्षा की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले से संचालित महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, जबकि नए-नए महाविद्यालय खोलने की घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए शिक्षण संस्थान खोलने के साथ-साथ पुराने महाविद्यालयों की व्यवस्था और शैक्षणिक गुणवत्ता को भी दुरुस्त करना जरूरी है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सरकार ने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक, परिणाम में देरी और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के बीच गहरी निराशा पैदा की है। उन्होंने कहा कि जेन-ज़ी आंदोलन को केवल एक तात्कालिक छात्र आंदोलन के रूप में देखने के बजाय शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े बुनियादी सवालों के संदर्भ में समझने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर नागरिक समाज, छात्र संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मिलकर व्यापक जनजागरण और लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रो. अवधेश कुमार ने कहा कि युवाओं और शिक्षा से जुड़े सवालों पर नागरिक समाज को अपनी भूमिका निभानी होगी तथा सरकार पर आवश्यक दबाव बनाना होगा, ताकि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था देश की आने वाली कई पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करेगी।
गोष्ठी में प्रो. सुमन, मुनेश्वर सिंह बौद्ध, वासुदेव दास, आनंद पटेल, संजय प्रधान, कुमार नीरज, प्रो. लालदेव पंडित, अधिवक्ता मुकेश ठाकुर, अधिवक्ता वंदना, प्रभात कुमार, रमेश कुमार, अभय कुमार, श्री होरील राय सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में शाहिद कमाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। गोष्ठी में युवाओं की शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा बेहतर भविष्य से जुड़े सवालों को व्यापक लोकतांत्रिक जनचर्चा और आंदोलन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।

Continue Reading
RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

प्रह्लाद जोशी बने देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री, संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रह्लाद जोशी बने देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री, संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

by Aam Samachar
July 25, 2026
0
2.5k

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी को देश का नया केंद्रीय...

Read more
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा। फैसले के बाद देशभर में चर्चाओं का दौर तेज। जानिए
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा। फैसले के बाद देशभर में चर्चाओं का दौर तेज। जानिए

by Aam Samachar
July 25, 2026
0
2.5k

नई दिल्ली: देश की राजनीति और शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

Read more
बिहार से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, जांच में बड़े खुलासे
शिक्षा

बिहार से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, जांच में बड़े खुलासे

by Aam Samachar
July 25, 2026
0
2.5k

पटना: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के कथित मास्टरमाइंड विजेंद्र कुमार...

Read more
ब्रेकिंग न्यूज़

by Aam Samachar
July 20, 2026
0
2.5k

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने सरकार के सामने अपनी कुछ शर्तें...

Read more
बारिश में भीगते मिले बिहार बोर्ड के प्रश्नपत्र, बक्सर में परीक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
शिक्षा

बारिश में भीगते मिले बिहार बोर्ड के प्रश्नपत्र, बक्सर में परीक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

by RAJA THAKUR
July 1, 2026
0
2.5k

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लगातार हुई बारिश के बाद एक विद्यालय परिसर...

Read more
दुर्लभ पुस्तकों का खजाना और युवाओं के लिए बड़ा संदेश, मुजफ्फरपुर का पुस्तक मेला बना आकर्षण का केंद्र
धर्म-संस्कृति

दुर्लभ पुस्तकों का खजाना और युवाओं के लिए बड़ा संदेश, मुजफ्फरपुर का पुस्तक मेला बना आकर्षण का केंद्र

by RAJA THAKUR
June 25, 2026
0
2.5k

पुस्तकें ही युवाओं को देंगी सही दिशा : राकेश कुमार साहू   मुजफ्फरपुर। जिले के कलमबाग चौक स्थित आदर्श छात्रावास के प्रांगण...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In