Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home पटना

SIS लिमिटेड के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन, राजनीतिक और औद्योगिक जगत में शोक

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
October 30, 2026
in पटना
Reading Time: 1 min read
398 4
A A
0
553
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व राज्यसभा सांसद तथा SIS लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन रविन्द्र किशोर सिन्हा के 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं औद्योगिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

रविन्द्र किशोर सिन्हा एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ दूरदर्शी विचारक, कुशल नेतृत्वकर्ता और समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने SIS लिमिटेड को एक छोटे संस्थान से एशिया की अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनियों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिले और अनेक परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का सहारा मिला।

RelatedPosts

आरक्षण की मांग को लेकर लोहार समाज ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव

सरकारी कर्मी पर हमले का आरोप, सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर FIR

पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए उनके योगदान

उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। उनके निधन को राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

31 अक्टूबर को पटना में होगा अंतिम दर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे अन्नपूर्णा भवन से दीघा घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी।

कई लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

रविन्द्र किशोर सिन्हा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और SIS से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अधिवक्ता रविंद्र तिवारी (मैनेजर, सिक्योरिटी), बीरेंद्र दुबे, राजीव रंजन श्रीवास्तव (एवीपी, SIS), राहुल सिंह, पीयूष कुमार, गोलू दुबे, गुड्डू पांडे, कंचन पांडे और अंशु पांडे सहित अन्य लोग शामिल हैं।

सभी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

आरक्षण की मांग को लेकर लोहार समाज ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव
पटना

आरक्षण की मांग को लेकर लोहार समाज ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव

by RAJA THAKUR
September 28, 2026
0
2.6k

पटना: लोहार समाज की आरक्षण संबंधी मांग को लेकर सोमवार को समाज के लोगों और नेताओं ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय का...

Read more
सरकारी कर्मी पर हमले का आरोप, सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर FIR
पटना

सरकारी कर्मी पर हमले का आरोप, सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर FIR

by RAJA THAKUR
September 24, 2026
0
2.5k

पटना: गर्दनीबाग धरना स्थल के पास बुधवार सुबह एक सरकारी कर्मी के साथ मारपीट और सोने की चेन छीनने का मामला सामने...

Read more
पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए उनके योगदान
पटना

पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए उनके योगदान

by RAJA THAKUR
July 14, 2026
0
2.5k

पटना: राष्ट्रीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में पटना स्थित स्काडा बिजनेस सेंटर सभागार में बिहार के चर्चित एवं लोकप्रिय पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

Read more
पटना में फल व्यापारी को गोली मारने की वारदात, हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस
पटना

पटना में फल व्यापारी को गोली मारने की वारदात, हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

by Aam Samachar
July 7, 2026
0
2.5k

पटना: राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति फल मंडी में मंगलवार को एक फल व्यापारी को कथित तौर पर...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In