Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home सीतामढ़ी

चाकू और लोहे की रॉड से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
July 7, 2026
in सीतामढ़ी
Reading Time: 1 min read
398 4
A A
0
Screenshot

Screenshot

553
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतामढ़ी: जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात मामूली कहासुनी का विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि 6-7 लोगों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष के फर्दबयान के आधार पर पुनौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गौशाला चौक वार्ड संख्या-8 निवासी अमितेश कुमार (पिता- नवल किशोर ठाकुर), कोट बाजार वार्ड संख्या-17 निवासी किशन कुमार, सन्नी कुमार (पिता- रमण मंडल), देवेश कुमार (पिता- अशोक कुमार) समेत 6-7 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

RelatedPosts

बागमती नदी में बीच धारा पलटी नाव, 40 यात्री बाल-बाल बचे

पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क के आरोप में सीतामढ़ी के दो युवक गिरफ्तार, NIA के इनपुट पर पुलिस की कार्रवाई

हमले में पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा वार्ड संख्या-7 निवासी आनंद कुमार रंजन एवं प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों अमितेश कुमार, सन्नी कुमार और देवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि पीड़ित पक्ष के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में फरार अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा तथा मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

बागमती नदी में बीच धारा पलटी नाव, 40 यात्री बाल-बाल बचे
सीतामढ़ी

बागमती नदी में बीच धारा पलटी नाव, 40 यात्री बाल-बाल बचे

by RAJA THAKUR
July 19, 2026
0
2.5k

सीतामढ़ी: जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित बागमती नदी के खड़का घाट पर शनिवार को बड़ा नाव हादसा होते-होते टल गया। क्षमता से...

Read more
पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क के आरोप में सीतामढ़ी के दो युवक गिरफ्तार, NIA के इनपुट पर पुलिस की कार्रवाई
सीतामढ़ी

पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क के आरोप में सीतामढ़ी के दो युवक गिरफ्तार, NIA के इनपुट पर पुलिस की कार्रवाई

by RAJA THAKUR
July 18, 2026
0
2.5k

सीतामढ़ी: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के इनपुट पर सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के दो युवकों को पाकिस्तानी गैंगस्टर...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In