Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

जौनपुर में 4 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
July 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, ब्रेकिंग न्यूज़
Reading Time: 1 min read
400 4
A A
0
555
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची का शव सोमवार सुबह सई नदी के किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची 27 जून को अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ अपनी मौसी की शादी में शामिल होने ननिहाल आई थी। शादी समारोह के दौरान बारात आने के बाद द्वारचार की रस्म चल रही थी। इसी बीच बच्ची खेलते-खेलते लापता हो गई। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

RelatedPosts

घाघरा नदी में मगरमच्छ का हमला: चाचा के सामने 12 वर्षीय बालक को खींच ले गया, 5 घंटे बाद मिला क्षत-विक्षत शव

18 जुलाई को श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’

Screenshot

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने ननिहाल से करीब 600 मीटर दूर सई नदी के किनारे झाड़ियों में बच्ची का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि बच्ची के चेहरे पर खून के निशान थे और उनके अनुसार उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।

बच्ची के पिता ने कहा कि परिवार ने पूरी रात घर-घर जाकर बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने की मांग की।

पोस्टमार्टम के बाद जब बच्ची का शव घर पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, जफराबाद थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी, लाइनबाजार थाना प्रभारी केके सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां की तहरीर पर साहब लाल निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म के आरोप की अंतिम पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

ब्रेकिंग न्यूज़

by Aam Samachar
July 20, 2026
0
2.5k

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने सरकार के सामने अपनी कुछ शर्तें...

Read more
घाघरा नदी में मगरमच्छ का हमला: चाचा के सामने 12 वर्षीय बालक को खींच ले गया, 5 घंटे बाद मिला क्षत-विक्षत शव
उत्तर प्रदेश

घाघरा नदी में मगरमच्छ का हमला: चाचा के सामने 12 वर्षीय बालक को खींच ले गया, 5 घंटे बाद मिला क्षत-विक्षत शव

by Aam Samachar
July 17, 2026
0
2.5k

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरी गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके...

Read more
18 जुलाई को श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’
ब्रेकिंग न्यूज़

18 जुलाई को श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’

by Aam Samachar
July 17, 2026
0
2.5k

भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ 18 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्च सेंटर से अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट...

Read more
मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 2,056.32 लीटर विदेशी शराब और 101 वाटर कूलर जब्त, चालक फरार
ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 2,056.32 लीटर विदेशी शराब और 101 वाटर कूलर जब्त, चालक फरार

by RAJA THAKUR
July 15, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के पानापुर करियात थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की बड़ी...

Read more
Microsoft में बड़ी छंटनी, 4,800 कर्मचारियों की जाएगी छुट्टी; टेक इंडस्ट्री में बढ़ी चिंता
ब्रेकिंग न्यूज़

Microsoft में बड़ी छंटनी, 4,800 कर्मचारियों की जाएगी छुट्टी; टेक इंडस्ट्री में बढ़ी चिंता

by Aam Samachar
July 6, 2026
0
2.5k

दिग्गज टेक कंपनी Microsoft ने एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी...

Read more
बिहार में 90 अंचल अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 90 अंचल अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by Aam Samachar
July 5, 2026
0
2.5k

पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से...

Read more
पटना ट्रैफिक पुलिस में 400 नए जवान शामिल, बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए दी गई विशेष ब्रीफिंग
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ट्रैफिक पुलिस में 400 नए जवान शामिल, बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए दी गई विशेष ब्रीफिंग

by RAJA THAKUR
July 5, 2026
0
2.5k

पटना की यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बल में 400 नए पुलिसकर्मियों को शामिल...

Read more
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत
ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत

by RAJA THAKUR
July 5, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिगोपालपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी...

Read more
मुंबई के अंधेरी में SRA इमारत में भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग
ब्रेकिंग न्यूज़

मुंबई के अंधेरी में SRA इमारत में भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग

by Aam Samachar
July 3, 2026
0
2.5k

मुंबई, 3 जुलाई। मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित गावदेवी डोंगर इलाके में शुक्रवार को एक स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) की बहुमंजिला इमारत...

Read more
थाईलैंड में दर्दनाक हादसा: 11 वर्षीय लड़के ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जत्थे को कुचला, 10 की मौत
क्राइम

थाईलैंड में दर्दनाक हादसा: 11 वर्षीय लड़के ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जत्थे को कुचला, 10 की मौत

by Aam Samachar
July 3, 2026
0
2.5k

बैंकॉक/मुकदाहान: थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी प्रांत मुकदाहान में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक 11 वर्षीय लड़के द्वारा चलाए जा...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In