हाजीपुर/मुजफ्फरपुर: हमार क्रिएशन (Hamar Creation) के बैनर तले निर्मित हिंदी वेब सीरीज ‘निकम्मा’ (NIKAMMA) का ट्रेलर बुधवार, 4 नवंबर को रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इस वेब सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। इस सीरीज की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग हाजीपुर की कई लोकेशनों पर की गई है। और इसमे क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग किया गया है। जिससे बिहार के लोगों को बहुत पसंद आयेगा।
वेब सीरीज के निर्देशक एवं निर्माता मुकेश मौसम हैं। सीरीज में विनय भारती, मनीष ऋषि, पायल दुबे, प्रीति क्वीन, दीनबंधु, सुष्मिता भारती, पूनम कुमारी, गुलशन अंबानी, दीपक पंडित, सचिन, देवा चंद्रवंशी, रीमा कुमारी, प्रकाश गौतम, राजा ठाकुर और कृषा निगम सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
हाजीपुर की विभिन्न लोकेशनों पर शूटिंग होने से इस वेब सीरीज में स्थानीय परिवेश की झलक और भाषा देखने को मिलेगी। बिहार में फिल्म और वेब सीरीज निर्माण की संभावनाओं के बीच स्थानीय लोकेशनों पर शूटिंग कलाकारों और तकनीकी टीम के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सीरीज के लेखन एवं एसोसिएट डायरेक्शन की जिम्मेदारी राजा ठाकुर ने निभाई है। छायांकन (डीओपी) संजीत सिंह ने की हैं, जबकि एडिटिंग विक्की एस. राज ने की है। बैकग्राउंड म्यूजिक रोहित स्वराज ने तैयार किया है। मेकअप की जिम्मेदारी दीपक एवं गौतम ठाकुर ने संभाली है। प्रोडक्शन हमार क्रिएशन का है, जबकि पोस्ट प्रोडक्शन प्राग स्टूडियो ने किया है। पोस्टर एवं थंबनेल रंजन रंजन ने तैयार किया है। 
ट्रेलर रिलीज के बाद अब सीरीज का इंतजार
4 नवंबर को ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों को अब वेब सीरीज के रिलीज का इंतजार है। सीरीज की कहानी और कलाकारों के अभिनय को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, इसकी रिलीज की तारीख और प्रसारण मंच के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
वेब सीरीज का ट्रेलर हमार क्रिएशन के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। दर्शक यूट्यूब पर ‘NIKAMMA’ का ट्रेलर देख सकते हैं।

