भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ 18 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्च सेंटर से अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट भरेगा। इस मिशन को भारतीय निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस संचालित कर रही है।
इस ऐतिहासिक मिशन के साथ सीवी रमन, विक्रम साराभाई और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 18 कैरेट सोने की लघु प्रतिमाएं भी अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी। यह उड़ान भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है और देश के स्पेस सेक्टर में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।










