मुज़फ्फरपुर: सोशल मीडिया पर मुज़फ्फरपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक युवती घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह अपने कथित प्रेमी के साथ एक होटल पहुंच गई। इसकी भनक लगने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया।
वायरल वीडियो में सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता दिखाई दे रहा है। दावा है कि परिजनों ने युवक और युवती को होटल से बाहर निकालकर बीच सड़क पर जमकर फटकार लगाई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना कब और मुज़फ्फरपुर के किस इलाके की है। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।










