मुजफ्फरपुर: सरैया प्रखंड के वहीलवारा गांव निवासी आईआईटी इंजीनियर श्री अमरनाथ ठाकुर के पूज्य पिता एवं शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा ने सभा में शामिल होकर स्व. राजेश्वर ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम में उनके सुपुत्र श्री अमरनाथ ठाकुर, श्री मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।










