मुजफ्फरपुर: सीहो की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक की बंगरा के पास चैनपुर में एक स्कूल वैन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और स्कूल वैन, दोनों को मामूली क्षति पहुंची।
स्कूल वैन मारीपुर निवासी क्रांति झा चला रहे थे। घटना के समय वैन में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई।
बताया जा रहा है कि घायल युवक सीहो का रहने वाला है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल वैन चालक क्रांति झा ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए भेजा। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के बाद मामला मौके पर ही सुलझा लिया गया।










