मुजफ्फरपुर: सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के स्वागत, अभिनंदन और सेवा के लिए ब्रह्म बाबा सेवा समिति की ओर से इस वर्ष भी विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की ओर से वर्ष 2021 से लगातार सावन के दौरान शिवभक्तों के लिए सेवा शिविर एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सावन 2026 में भी ब्रह्म बाबा सेवा समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवभक्तों के स्वागत के साथ उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कार्यक्रम में गायन, नृत्य और धार्मिक झांकी की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में पारू के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, नितेश दुबे (जिला संयोजक, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ), शिक्षक रंधीर सिंह, योग प्रशिक्षक दिलीप शुक्ला, हिंदू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट, गजाधर ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, नीलमणि कुमार, अमन ठाकुर, गुलशन कुमार, अंकित भारद्वाज, विश्वजीत कुमार एवं अंकित कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर ब्रह्म बाबा सेवा शिविर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों के स्वागत, प्रसाद वितरण और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला।
समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन के पावन महीने में मुजफ्फरपुर की धरती पर पहुंचने वाले शिवभक्तों की सेवा और उनका स्वागत करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। इसी सेवा भावना के साथ वर्ष 2021 से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि आने वाले वर्षों में भी इस सेवा कार्य को और व्यापक रूप दिया जाए।




