Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home मुजफ्फरपुर

20 सितंबर को शहर के विभिन्न इलाकों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत टोला कैंप

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
September 19, 2026
in मुजफ्फरपुर
Reading Time: 1 min read
398 4
A A
0
553
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर से जोड़ने के उद्देश्य से 20 सितंबर 2026, रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टोला कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। विद्युत विभाग के पदाधिकारी और कर्मी कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के साथ रूफटॉप सोलर के लिए पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे।

अभियान के तहत विशेष रूप से 250 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने के फायदे, बिजली बिल में संभावित बचत और योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ताओं को बताया जाएगा कि घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है, जिससे बिजली खर्च में कमी आने की संभावना है।

RelatedPosts

भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक संपन्न सरकार से आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग

मड़वन में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी

₹98 हजार तक सब्सिडी का प्रावधान

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम ₹78,000 और बिहार सरकार की ओर से ₹20,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान बताया गया है। इस तरह पात्र उपभोक्ताओं को कुल ₹98,000 तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। कैंप में उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्राप्त करने की प्रक्रिया और योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।

टोला कैंप में प्रमुख सोलर वेंडर भी मौजूद रहेंगे। इच्छुक उपभोक्ता यहां योजना की जानकारी लेने के साथ रूफटॉप सोलर के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा वेंडरों की ओर से सरकारी सब्सिडी के अतिरिक्त विशेष छूट या ऑफर की जानकारी भी दी जाएगी।

आज पंखा टोली और सरैयागंज में लगा कैंप

इस अभियान के तहत पंखा टोली तथा सरैयागंज-2, जूरन छपरा रोड नंबर-4 में विशेष टोला कैंप का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर योजना की जानकारी ली और रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए पंजीकरण कराया। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की प्रक्रिया, सब्सिडी और सोलर रूफटॉप से होने वाले संभावित लाभ की जानकारी दी।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंखा टोली और सरैयागंज-2, जूरन छपरा रोड नंबर-4 में आज आयोजित कैंप के बाद 20 सितंबर को इन दोनों स्थानों पर दोबारा कैंप नहीं लगाया जाएगा।

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे टोला कैंप

20 सितंबर को मारीपुर स्थित आजाद कॉलोनी वार्ड नंबर-9 दुर्गा मंदिर, अघोरिया बाजार पड़ाव पोखर के नजदीक, सरैयागंज वार्ड नंबर-23 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस, सिकंदरपुर एफसीआई गोदाम रोड स्थित रत्ना मैरिज हॉल के गेट, कल्याणी साहू रोड स्थित अतिथि भवन वार्ड नंबर-22, मिस्कॉट खादी भंडार दुर्गा स्थान के पास, चंदवारा माली घाट चौक Sacred Heart स्कूल के पास, एमआईटी दौदपुर कोठी और रामदयालु सिद्धार्थ नगर रोड नंबर-1 में कैंप लगाया जाएगा।

इसके अलावा भगवानपुर बीबीगंज, बेला धीरन पट्टी, रामदयालु रघुवंश नगर, एसकेएमसीएच डॉक्टर्स कॉलोनी, बैरिया अयाची ग्राम दुर्गा मंदिर के पास, बोचहां ब्लॉक कैंपस तथा झपहां के भिखनपुर वार्ड नंबर-7 स्थित बिसहर स्थान के पास भी टोला कैंप आयोजित किया जाएगा।

उपभोक्ताओं से कैंप में पहुंचने की अपील

विद्युत विभाग ने विशेष रूप से 250 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपने नजदीकी टोला कैंप में पहुंचें। यहां योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के साथ इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।

Continue Reading
RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान
मुजफ्फरपुर

भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

by RAJA THAKUR
September 28, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से एल.एस. कॉलेज...

Read more
बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक संपन्न सरकार से आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग
मुजफ्फरपुर

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक संपन्न सरकार से आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग

by RAJA THAKUR
September 27, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: आमगोला स्थित सत्याचरण शर्मा के आवास पर बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के...

Read more
मड़वन में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी
मुजफ्फरपुर

मड़वन में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी

by RAJA THAKUR
September 27, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: मड़वन प्रखंड के रक्सा बाजार के समीप रविवार तड़के तिरहुत बैतरणी नहर का करीब 40 फीट तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते...

Read more
16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पड़ोसी महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, महिला ने आरोपों को बताया गलत
मुजफ्फरपुर

16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पड़ोसी महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, महिला ने आरोपों को बताया गलत

by RAJA THAKUR
September 22, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...

Read more
कुढ़नी सीएचसी में कुव्यवस्था पर डीएम सख्त, सात दिन में सुधार का अल्टीमेटम
मुजफ्फरपुर

कुढ़नी सीएचसी में कुव्यवस्था पर डीएम सख्त, सात दिन में सुधार का अल्टीमेटम

by RAJA THAKUR
September 22, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुढ़नी में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल प्रबंधन की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव ने मंगलवार को औचक...

Read more
जमुई की छात्रा के साथ घटना के विरोध में AIDSO का प्रतिवाद
मुजफ्फरपुर

जमुई की छात्रा के साथ घटना के विरोध में AIDSO का प्रतिवाद

by RAJA THAKUR
September 22, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: 22 सितंबर: जमुई में दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित अमानवीय घटना और महिलाओं एवं छात्राओं के खिलाफ...

Read more
मुजफ्फरपुर के लिए ‘ऐतिहासिक पल’ का दावा, सिटी SP मोहीबुल्लाह अंसारी को ‘द एशियन हीरो’ अवॉर्ड मिलने की खबर वायरल
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर के लिए ‘ऐतिहासिक पल’ का दावा, सिटी SP मोहीबुल्लाह अंसारी को ‘द एशियन हीरो’ अवॉर्ड मिलने की खबर वायरल

by RAJA THAKUR
September 20, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सिटी SP मोहीबुल्लाह अंसारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट...

Read more
प्रसूता सोनी कुमारी की मौत के मामले में धरना, नर्सिंग होम पर कार्रवाई के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग
मुजफ्फरपुर

प्रसूता सोनी कुमारी की मौत के मामले में धरना, नर्सिंग होम पर कार्रवाई के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग

by RAJA THAKUR
September 18, 2026
0
2.6k

मुजफ्फरपुर: शेरपुर पंचायत निवासी 28 वर्षीय प्रसूता सोनी कुमारी की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में परिजनों एवं ग्रामीणों ने...

Read more
प्रसव के कुछ ही घंटे बाद प्रसूता की मौत, शिकायत नहीं लिए जाने पर भड़का आक्रोश; NH-28 जाम
मुजफ्फरपुर

प्रसव के कुछ ही घंटे बाद प्रसूता की मौत, शिकायत नहीं लिए जाने पर भड़का आक्रोश; NH-28 जाम

by RAJA THAKUR
September 16, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशियां अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थीं कि कुछ ही घंटे बाद प्रसूता महिला...

Read more
रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ पीजी छात्रों ने निकाला जुलूस
मुजफ्फरपुर

रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ पीजी छात्रों ने निकाला जुलूस

by RAJA THAKUR
September 15, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में रिजल्ट में गड़बड़ी, उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने तथा छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर स्नातकोत्तर सत्र...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In