Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

7 दिनों में देना होगा जवाब: सरकार ने Meta को भेजा नोटिस, इंस्टाग्राम पर एक्शन

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों व कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार सख्त

Aam Samachar by Aam Samachar
July 5, 2026
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
398 4
A A
0
553
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी Meta को नोटिस जारी कर इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर बाल यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक विज्ञापनों और कंटेंट (CSEAM) के प्रसार को लेकर जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कंपनी को 7 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है।

सरकार ने नोटिस में ऐसे विज्ञापनों और कंटेंट पर चिंता जताई है, जो कथित रूप से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री तक पहुंच को बढ़ावा देते हैं। मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को ऐसे कंटेंट और विज्ञापनों को तत्काल हटाने या उन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

RelatedPosts

No Content Available

बताया जा रहा है कि मंत्रालय ने Meta से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि ऐसे विज्ञापन और सामग्री प्लेटफॉर्म पर कैसे दिखाई दी तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कंपनी क्या कदम उठा रही है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में Meta से जुड़े विभिन्न मामलों पर सरकार की निगरानी बढ़ी है। इससे पहले भी कंपनी को अन्य डिजिटल सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। फिलहाल Meta की ओर से इस नोटिस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Aam Samachar

Aam Samachar

Related Posts

No Content Available
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In