मुजफ्फरपुर के जीरोमाइल से पुलिस लाइन जाने वाली सड़क पर बने पुल का हाइट बैरियर बीती रात किसी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल पर लगा लोहे का हाइट बैरियर दो हिस्सों में टूट गया।
घटना के बाद आज संबंधित विभाग की ओर से हाइट बैरियर की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मौके पर कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं, ताकि इसे जल्द से जल्द फिर से चालू किया जा सके।
हाइट बैरियर अधिक ऊँचाई वाले वाहनों को पुल पर जाने से रोकने के लिए लगाया गया है। फिलहाल मरम्मत कार्य जारी है और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।










