Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home बिहार

भगवानपुर–सरैया रेवा रोड: सड़क बनी ऑटो स्टैंड, क्या ट्रैफिक पुलिस बेबस है या लापरवाह?

Aam Samachar by Aam Samachar
June 30, 2026
in बिहार, मुजफ्फरपुर
398 4
A A
0
553
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्या बिहार में यातायात नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं? क्या सड़क पर मनमानी करने वालों पर किसी का नियंत्रण नहीं है? तस्वीरें मुजफ्फरपुर के भगवानपुर से सरैया जाने वाली रेवा रोड की हैं, जहां हर दिन ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुलती नजर आती है।

ये कोई ऑटो स्टैंड नहीं… बल्कि भगवानपुर–सरैया रेवा रोड है। लेकिन यहां का नजारा देखकर शायद आपको भी यही लगे कि सड़क को ही ऑटो स्टैंड बना दिया गया है।

RelatedPosts

शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

आरके सिन्हा के निधन से उद्योग एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

त्योहार आस्था के नहीं, बाजार के हवाले हो गए हैं: डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा

ऑटो चालक सवारी के इंतजार में घंटों तक अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। नतीजा—रोजाना जाम, लोगों को परेशानी और हर वक्त दुर्घटना का खतरा।

सबसे हैरानी की बात यह है कि इस सड़क पर हर दिन ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। जब इस संबंध में ड्यूटी पर मौजूद एक ट्रैफिक कांस्टेबल से बात की गई तो उनका कहना था, “हम लोग सिर्फ कांस्टेबल हैं। हमारी बात कोई नहीं सुनता। प्रभावी कार्रवाई करना हमारे अधिकार में नहीं है।”

अगर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ही खुद को बेबस बता रहे हैं, तो आखिर इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है?

यही नहीं, इसी सड़क से हर रोज़ कई प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी वाहन भी गुजरते हैं। लेकिन इस गंभीर समस्या पर किसी का ध्यान जाता हुआ दिखाई नहीं देता।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? या फिर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना संबंधित विभाग के लिए चुनौती बन चुका है?

स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ऑटो के लिए अलग स्टैंड की व्यवस्था की जाए और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

जब तक जिम्मेदार विभाग ठोस कदम नहीं उठाते, तब तक भगवानपुर–सरैया रेवा रोड पर जाम, अव्यवस्था और हादसों का खतरा यूं ही बना रहेगा।

Aam Samachar

Aam Samachar

Related Posts

शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर

शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

by RAJA THAKUR
November 6, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: सरैया प्रखंड के वहीलवारा गांव निवासी आईआईटी इंजीनियर श्री अमरनाथ ठाकुर के पूज्य पिता एवं शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम...

Read more
आरके सिन्हा के निधन से उद्योग एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर
मुजफ्फरपुर

आरके सिन्हा के निधन से उद्योग एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

by RAJA THAKUR
November 2, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद तथा एसआईएस लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा)...

Read more
त्योहार आस्था के नहीं, बाजार के हवाले हो गए हैं: डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा
मुजफ्फरपुर

त्योहार आस्था के नहीं, बाजार के हवाले हो गए हैं: डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा

by RAJA THAKUR
November 2, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: बिहार के प्रमुख आस्था पर्व दीपावली और छठ के अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा ने त्योहारों के...

Read more
मीडिया को आजादी के दौर की पत्रकारिता से सीखने की जरूरत : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह
मुजफ्फरपुर

मीडिया को आजादी के दौर की पत्रकारिता से सीखने की जरूरत : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह

by RAJA THAKUR
November 1, 2026
0
2.6k

मुजफ्फरपुर: आजादी के बाद भारतीय मीडिया का समाजशास्त्र समय के साथ बदलता गया है। यही वजह है कि आज मीडिया की निष्पक्षता...

Read more
मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में डीएम-एसएसपी की औचक छापेमारी, ढाई घंटे तक चली तलाशी
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में डीएम-एसएसपी की औचक छापेमारी, ढाई घंटे तक चली तलाशी

by RAJA THAKUR
October 30, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण...

Read more
तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से दर्ज की जीत
ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से दर्ज की जीत

by RAJA THAKUR
October 27, 2026
0
2.5k

  मुजफ्फरपुर: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी...

Read more
विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अजय कुमार, विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित
मुजफ्फरपुर

विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अजय कुमार, विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित

by RAJA THAKUR
October 12, 2026
0
2.6k

मुजफ्फरपुर: बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत सिंघौल गांव निवासी प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा...

Read more
विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर
मुजफ्फरपुर

विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर

by RAJA THAKUR
October 6, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: शहर के हरिसभा चौक स्थित रज्जू साह लेन निवासी एवं विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय कुमार ठाकुर (71) का सोमवार को हृदयगति...

Read more
आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर

आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

by RAJA THAKUR
October 4, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा गांव में आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल...

Read more
1380 थानों में खुले चाइल्ड कॉर्नर, बच्चे बेझिझक बता सकेंगे अपनी बात
बिहार

1380 थानों में खुले चाइल्ड कॉर्नर, बच्चे बेझिझक बता सकेंगे अपनी बात

by RAJA THAKUR
October 3, 2026
0
2.5k

पटना: गांधी जयंती के अवसर पर बिहार पुलिस की ओर से बच्चों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In