Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home मुजफ्फरपुर

विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अजय कुमार, विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर की सूची में मिला स्थान, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
October 12, 2026
in मुजफ्फरपुर
Reading Time: 1 min read
404 4
A A
0
561
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर: बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत सिंघौल गांव निवासी प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्हें विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वकर्मा समाज सहित उनके पैतृक गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होना डॉ. अजय कुमार की शैक्षणिक प्रतिभा, शोध के प्रति समर्पण और वैज्ञानिक क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाता है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर द्वारा जारी इस सूची में स्थान मिलने पर विश्वकर्मा समाज, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे पूरे विश्वकर्मा समाज और बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि डॉ. अजय कुमार की सफलता से समाज के युवाओं को शिक्षा, अनुसंधान और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

RelatedPosts

विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर

आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 अक्टूबर को BRABU के समक्ष प्रदर्शन करेगा AIDSO

डॉ. अजय कुमार सिंघौल गांव निवासी अवधेश शर्मा के दूसरे पुत्र हैं। वे वर्तमान में नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेलागंज के अग्रवाल उच्च विद्यालय से प्राप्त की तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पीएचडी की उपाधि हासिल की।

वर्ष 2018 से 2022 तक उन्होंने इजराइल के कृषि अनुसंधान संगठन वोल्कानी सेंटर में विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में कार्य किया। उनके शोध का प्रमुख क्षेत्र पादप-सूक्ष्मजीव अंतःक्रिया और सतत कृषि है। इन क्षेत्रों में उनके योगदान को वैज्ञानिक जगत में महत्वपूर्ण माना जाता है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, डॉ. अजय कुमार के 145 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक पुस्तकों का संपादन भी किया है। उनका शोध कार्य कृषि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रस्तुत करता है।

डॉ. अजय कुमार की इस उपलब्धि पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के लोगों का कहना है कि उनकी सफलता युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

डॉ. अजय कुमार की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और पैतृक गांव सिंघौल, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

Continue Reading
RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर
मुजफ्फरपुर

विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर

by RAJA THAKUR
October 6, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: शहर के हरिसभा चौक स्थित रज्जू साह लेन निवासी एवं विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय कुमार ठाकुर (71) का सोमवार को हृदयगति...

Read more
आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर

आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

by RAJA THAKUR
October 4, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा गांव में आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल...

Read more
शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 अक्टूबर को BRABU के समक्ष प्रदर्शन करेगा AIDSO
मुजफ्फरपुर

शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 अक्टूबर को BRABU के समक्ष प्रदर्शन करेगा AIDSO

by RAJA THAKUR
October 3, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मुजफ्फरपुर जिला कमिटी की बैठक शनिवार को मोतीझील स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक...

Read more
“जीविका के 20 साल बेमिसाल: सदातपुर में गूंजा ‘नीतीश संवाद’, उमड़ा जीविका दीदियों का जनसैलाब”
मुजफ्फरपुर

“जीविका के 20 साल बेमिसाल: सदातपुर में गूंजा ‘नीतीश संवाद’, उमड़ा जीविका दीदियों का जनसैलाब”

by RAJA THAKUR
October 3, 2026
0
2.5k

जीविका के 20 साल बेमिसाल — “नीतीश संवाद” गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के सदातपुर में “नीतीश संवाद—जीविका के...

Read more
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर प्रो. सोनू सरकार सम्मानित
मुजफ्फरपुर

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर प्रो. सोनू सरकार सम्मानित

by RAJA THAKUR
October 2, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्री गांधी पुस्तकालय की ओर से...

Read more
चक्की सुहागपुर थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, नाव चलने की स्थिति
मुजफ्फरपुर

चक्की सुहागपुर थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, नाव चलने की स्थिति

by RAJA THAKUR
September 30, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के पारू प्रखंड स्थित चक्की सुहागपुर थाना परिसर बाढ़ के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया है। थाना परिसर...

Read more
भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान
मुजफ्फरपुर

भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

by RAJA THAKUR
September 28, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से एल.एस. कॉलेज...

Read more
बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक संपन्न सरकार से आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग
मुजफ्फरपुर

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक संपन्न सरकार से आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग

by RAJA THAKUR
September 27, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: आमगोला स्थित सत्याचरण शर्मा के आवास पर बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के...

Read more
मड़वन में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी
मुजफ्फरपुर

मड़वन में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी

by RAJA THAKUR
September 27, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: मड़वन प्रखंड के रक्सा बाजार के समीप रविवार तड़के तिरहुत बैतरणी नहर का करीब 40 फीट तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते...

Read more
16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पड़ोसी महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, महिला ने आरोपों को बताया गलत
मुजफ्फरपुर

16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पड़ोसी महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, महिला ने आरोपों को बताया गलत

by RAJA THAKUR
September 22, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In