जीविका के 20 साल बेमिसाल — “नीतीश संवाद”
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के सदातपुर में “नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी तिवारी ने की।
कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जीविका दीदियां पहुंचीं। सभागार में महिलाओं की मौजूदगी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर मंच से जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, महिला नगर अध्यक्ष बिन्ते ज़हेरा सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान कई अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें सीतामढ़ी की एमएलसी रेखा गुप्ता, बरारी के विधायक विजय सिंह और कांटी के विधायक अजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
वहीं, गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा, महामंत्री अभिमन्यु कुमार, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जीविका के 20 वर्षों की यात्रा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की चर्चा के साथ यह कार्यक्रम यादगार बन गया।










