मुजफ्फरपुर: जिले के पारू प्रखंड स्थित चक्की सुहागपुर थाना परिसर बाढ़ के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया है। थाना परिसर में चारों ओर पानी फैल जाने से वहां आवागमन प्रभावित है। स्थिति ऐसी है कि परिसर में नाव चलाने की नौबत आ गई है। थाना परिसर में खड़े पुलिस वाहनों के भी पानी में डूबने की जानकारी सामने आई है। बाढ़ के कारण पुलिसकर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर: सरैया प्रखंड के वहीलवारा गांव निवासी आईआईटी इंजीनियर श्री अमरनाथ ठाकुर के पूज्य पिता एवं शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम...
Read more










