Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home मुजफ्फरपुर

भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
September 28, 2026
in मुजफ्फरपुर
Reading Time: 1 min read
398 4
A A
0
553
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से एल.एस. कॉलेज परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन AIDSO एल.एस. कॉलेज इंचार्ज अभिषेक कुमार ने किया।

इस अवसर पर AIDSO के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और संघर्ष आज के नौजवानों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ हिम्मत, साहस और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने स्पष्ट किया था कि बम और पिस्तौल इंकलाब नहीं लाते, बल्कि इंकलाब की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है। इसलिए भगत सिंह को केवल याद करना ही नहीं, बल्कि उनके विचारों और संघर्ष को समझना भी जरूरी है।

RelatedPosts

शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

आरके सिन्हा के निधन से उद्योग एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

त्योहार आस्था के नहीं, बाजार के हवाले हो गए हैं: डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा

उन्होंने कहा कि भगत सिंह का ‘इंकलाब जिंदाबाद’ केवल सत्ता परिवर्तन का नारा नहीं था। वे ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जहां शोषण और अन्याय का अंत हो तथा एक मनुष्य द्वारा दूसरे मनुष्य का शोषण न किया जाए। वे समाजवादी व्यवस्था को अपने सपनों के भारत की दिशा के रूप में देखते थे।

शिव कुमार ने कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी सामाजिक-आर्थिक असमानता, शोषण और विभिन्न जनसमस्याओं के बने रहने के बीच भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने नौजवानों से शिक्षा, संस्कृति और समाज से जुड़े सवालों पर संगठित संघर्ष को आगे बढ़ाने तथा शोषण और अन्याय के खिलाफ जनआंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एडवोकेट ललित कुमार झा, अली अख्तर, तानिया कुमारी, नितेश कुमार, मुनचुन कुमार, आरफजिया, प्रिंस कुमार, अंकित कुमार, सचिन कुमार, शाहिद समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संवाद प्रेषक:
अभिषेक कुमार
एल.एस. कॉलेज इंचार्ज, AIDSO

RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर

शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

by RAJA THAKUR
November 6, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: सरैया प्रखंड के वहीलवारा गांव निवासी आईआईटी इंजीनियर श्री अमरनाथ ठाकुर के पूज्य पिता एवं शिक्षक स्व. राजेश्वर ठाकुर की प्रथम...

Read more
आरके सिन्हा के निधन से उद्योग एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर
मुजफ्फरपुर

आरके सिन्हा के निधन से उद्योग एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

by RAJA THAKUR
November 2, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद तथा एसआईएस लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा)...

Read more
त्योहार आस्था के नहीं, बाजार के हवाले हो गए हैं: डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा
मुजफ्फरपुर

त्योहार आस्था के नहीं, बाजार के हवाले हो गए हैं: डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा

by RAJA THAKUR
November 2, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: बिहार के प्रमुख आस्था पर्व दीपावली और छठ के अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा ने त्योहारों के...

Read more
मीडिया को आजादी के दौर की पत्रकारिता से सीखने की जरूरत : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह
मुजफ्फरपुर

मीडिया को आजादी के दौर की पत्रकारिता से सीखने की जरूरत : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह

by RAJA THAKUR
November 1, 2026
0
2.6k

मुजफ्फरपुर: आजादी के बाद भारतीय मीडिया का समाजशास्त्र समय के साथ बदलता गया है। यही वजह है कि आज मीडिया की निष्पक्षता...

Read more
मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में डीएम-एसएसपी की औचक छापेमारी, ढाई घंटे तक चली तलाशी
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में डीएम-एसएसपी की औचक छापेमारी, ढाई घंटे तक चली तलाशी

by RAJA THAKUR
October 30, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण...

Read more
तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से दर्ज की जीत
ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से दर्ज की जीत

by RAJA THAKUR
October 27, 2026
0
2.5k

  मुजफ्फरपुर: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी...

Read more
विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अजय कुमार, विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित
मुजफ्फरपुर

विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. अजय कुमार, विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित

by RAJA THAKUR
October 12, 2026
0
2.6k

मुजफ्फरपुर: बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत सिंघौल गांव निवासी प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा...

Read more
विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर
मुजफ्फरपुर

विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय ठाकुर के निधन से शोक की लहर

by RAJA THAKUR
October 6, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: शहर के हरिसभा चौक स्थित रज्जू साह लेन निवासी एवं विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय कुमार ठाकुर (71) का सोमवार को हृदयगति...

Read more
आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर

आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

by RAJA THAKUR
October 4, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा गांव में आम के बगीचे से मानव कंकाल मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल...

Read more
शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 अक्टूबर को BRABU के समक्ष प्रदर्शन करेगा AIDSO
मुजफ्फरपुर

शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 अक्टूबर को BRABU के समक्ष प्रदर्शन करेगा AIDSO

by RAJA THAKUR
October 3, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मुजफ्फरपुर जिला कमिटी की बैठक शनिवार को मोतीझील स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In