Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home धर्म-संस्कृति

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- अयोध्या में मुकदमा दायर कर दान की राशि वापस मांगूंगा

Aam Samachar by Aam Samachar
July 4, 2026
in धर्म-संस्कृति
Reading Time: 1 min read
399 4
A A
0
554
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या की अदालत में मुकदमा दायर करेंगे और राम मंदिर निर्माण के लिए उनके द्वारा दिए गए दान की राशि वापस दिलाने की मांग करेंगे।

भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैंने तय किया है कि अयोध्या में मुकदमा दायर करूंगा। मैंने जो दान दिया था, उसका गबन हुआ है। इसलिए मैं अदालत से मांग करूंगा कि मेरी दान की राशि वापस की जाए, ताकि मैं उसे रामालया ट्रस्ट में जमा कर सकूं। मुझे थाने पर भरोसा नहीं है। पुलिस बीजेपी के नियंत्रण में है, इसलिए मैं थाने नहीं, बल्कि अदालत जाऊंगा।”

RelatedPosts

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में चंदा चोरी? समिति ने जांच के आदेश दिए…

पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन

दुर्लभ पुस्तकों का खजाना और युवाओं के लिए बड़ा संदेश, मुजफ्फरपुर का पुस्तक मेला बना आकर्षण का केंद्र

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए दो बार चंदा अभियान चलाया गया था। उनके अनुसार, पहली बार लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के दौरान भी उन्होंने आर्थिक सहयोग दिया था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें भगवान राम और राम मंदिर पर पूरी आस्था है, लेकिन पहली बार एकत्र किए गए चंदे का सार्वजनिक हिसाब कभी नहीं दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा बाद में चलाए गए चंदा अभियान में उन्होंने दान नहीं दिया, क्योंकि उन्हें संगठन पर भरोसा नहीं था। उनका दावा है कि उन्होंने सीधे राम मंदिर ट्रस्ट को दान दिया था।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के प्रबंधन से जुड़े लोगों ने कम वेतन पर कर्मचारियों की नियुक्ति की थी और प्रतिदिन आने वाले चढ़ावे का एक हिस्सा कथित रूप से गायब हो जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई है। उनके अनुसार, यह घटना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान राम के प्रति उनकी श्रद्धा को ठेस पहुंचाने वाली है।

उन्होंने दोहराया कि वह इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और अपने द्वारा दिए गए दान की राशि वापस दिलाने की मांग करेंगे।

नोट: दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए ये आरोप उनके सार्वजनिक बयान पर आधारित हैं। इन आरोपों पर संबंधित ट्रस्ट या अन्य पक्ष की प्रतिक्रिया इस समाचार के प्रकाशित होने तक उपलब्ध नहीं हो सकी है।

Aam Samachar

Aam Samachar

Related Posts

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में चंदा चोरी? समिति ने जांच के आदेश दिए…
धर्म-संस्कृति

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में चंदा चोरी? समिति ने जांच के आदेश दिए…

by Aam Samachar
July 5, 2026
0
2.5k

अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बाद अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से जुड़े...

Read more
पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन
धर्म-संस्कृति

पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन

by Aam Samachar
July 5, 2026
0
2.5k

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे...

Read more
दुर्लभ पुस्तकों का खजाना और युवाओं के लिए बड़ा संदेश, मुजफ्फरपुर का पुस्तक मेला बना आकर्षण का केंद्र
धर्म-संस्कृति

दुर्लभ पुस्तकों का खजाना और युवाओं के लिए बड़ा संदेश, मुजफ्फरपुर का पुस्तक मेला बना आकर्षण का केंद्र

by RAJA THAKUR
June 25, 2026
0
2.5k

पुस्तकें ही युवाओं को देंगी सही दिशा : राकेश कुमार साहू   मुजफ्फरपुर। जिले के कलमबाग चौक स्थित आदर्श छात्रावास के प्रांगण...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In