Aam Samachar News
No Result
View All Result
Aam Samachar News
No Result
View All Result
Home मुजफ्फरपुर

अखराघाट पुल से महिला ने लगाई छलांग, ग्रामीणों ने निकाला बाहर, इलाज से पहले हुई मौत

RAJA THAKUR by RAJA THAKUR
July 19, 2026
in मुजफ्फरपुर
Reading Time: 1 min read
399 4
A A
0
554
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर: शहर के अखराघाट पुल से रविवार को एक महिला ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला नदी की तेज धारा में काफी देर तक संघर्ष करती हुई आश्रम घाट की ओर पहुंची, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतका की पहचान आंशु के रूप में हुई है। वह हथौड़ी थाना क्षेत्र के आसमा गांव की रहने वाली थी, जबकि उसकी ससुराल बेरई गांव में थी। परिजनों के अनुसार उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व परिवार की सहमति से हुई थी। बताया गया कि पिछले एक महीने से वह अपने मायके में रह रही थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

RelatedPosts

राशन कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान तेज, डीएम ने समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

देवरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

32 साल पुराना आम्रपाली ऑडिटोरियम अब इतिहास, 12.31 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सभागार

मृतका के मौसा चुल्हाई राम ने बताया कि घटना से पहले आंशु ने अपने पिता जयनंदन राम को सुबह करीब 9 बजे फोन कर कहा था कि वह नदी में डूबने जा रही है। उसने यह भी कहा, “अब आपको एक ही बेटी रहेगी।” सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अखराघाट पुल पर हाई अलर्ट रहने के बावजूद वहां कोई सुरक्षा गार्ड या बचाव व्यवस्था मौजूद नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर सुरक्षा और राहत व्यवस्था होती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।

सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RAJA THAKUR

RAJA THAKUR

Related Posts

राशन कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान तेज, डीएम ने समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
मुजफ्फरपुर

राशन कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान तेज, डीएम ने समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

by RAJA THAKUR
July 21, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले में नए राशन कार्ड बनाने तथा पुराने राशन कार्ड में आवश्यक संशोधन के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया गया...

Read more
देवरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
मुजफ्फरपुर

देवरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

by RAJA THAKUR
July 18, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बताया जा...

Read more
32 साल पुराना आम्रपाली ऑडिटोरियम अब इतिहास, 12.31 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सभागार
मुजफ्फरपुर

32 साल पुराना आम्रपाली ऑडिटोरियम अब इतिहास, 12.31 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सभागार

by RAJA THAKUR
July 18, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: शहर के मीनापुर स्थित करीब 32 वर्ष पुराना आम्रपाली ऑडिटोरियम अब पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। कभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाट्य...

Read more
केस डायरी में धारा काटकर दोबारा हस्ताक्षर करने का आरोप, पानापुर करियात की थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी निलंबित
मुजफ्फरपुर

केस डायरी में धारा काटकर दोबारा हस्ताक्षर करने का आरोप, पानापुर करियात की थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी निलंबित

by RAJA THAKUR
July 18, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के पानापुर करियात थाना की थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) सुचित्रा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया...

Read more
मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से मची अफरा-तफरी, गैस रिसाव से कई छात्राएं हुईं बेहोश
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से मची अफरा-तफरी, गैस रिसाव से कई छात्राएं हुईं बेहोश

by RAJA THAKUR
July 17, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित रोहुआ हाट के समीप शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाला निर्माण कार्य...

Read more
मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, पूर्व मुखिया समेत तीन पक्षों के अलग-अलग दावे, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, पूर्व मुखिया समेत तीन पक्षों के अलग-अलग दावे, पुलिस जांच में जुटी

by RAJA THAKUR
July 15, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के मड़वन प्रखंड अंतर्गत रक्सा पंचायत में पूर्व मुखिया इंदल शाह, संतोष शाह और तस्लीम मियां के बीच जमीन विवाद...

Read more
सांप के डंसने से मासूम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; मां ने लगाई मदद की गुहार
मुजफ्फरपुर

सांप के डंसने से मासूम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; मां ने लगाई मदद की गुहार

by RAJA THAKUR
July 15, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के मड़वन प्रखंड अंतर्गत मोहम्मदपुर शुबे पंचायत के कोदरिया गांव से सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सांप...

Read more
मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 2,056.32 लीटर विदेशी शराब और 101 वाटर कूलर जब्त, चालक फरार
ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 2,056.32 लीटर विदेशी शराब और 101 वाटर कूलर जब्त, चालक फरार

by RAJA THAKUR
July 15, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के पानापुर करियात थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की बड़ी...

Read more
नल-जल योजना पर मुखिया दिनेश यादव ने उठाए सवाल, स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग
मुजफ्फरपुर

नल-जल योजना पर मुखिया दिनेश यादव ने उठाए सवाल, स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग

by RAJA THAKUR
July 15, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के मड़वन प्रखंड अंतर्गत झखड़ा शेख पंचायत के मुखिया दिनेश यादव ने पंचायत में विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर...

Read more
अपने कार्यकाल के विकास कार्यों पर बोले जियन खुर्द पंचायत के मुखिया विकास कुमार, राशन कार्ड और पेपर लीक पर भी रखी बात
मुजफ्फरपुर

अपने कार्यकाल के विकास कार्यों पर बोले जियन खुर्द पंचायत के मुखिया विकास कुमार, राशन कार्ड और पेपर लीक पर भी रखी बात

by RAJA THAKUR
July 15, 2026
0
2.5k

मुजफ्फरपुर: जिले के मड़वन प्रखंड अंतर्गत जियन खुर्द पंचायत के मुखिया विकास कुमार ने अपने कार्यकाल में पंचायत में कराए गए विकास...

Read more
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

@Aamsamachar copyright 2026

No Result
View All Result
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बिहार
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • चटपटा
  • खेल
  • वायरल खबरें
  • क्राइम
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सरकारी योजनाएँ
  • More
    • About
    • Contact Us
    • Joining Form
  • Login

@Aamsamachar copyright 2026

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In