आपकी आवाज़, हमारी ज़िम्मेदारी

ब्रेकिंग न्यूज़
RAJA THAKUR

छितरौली पंचायत के मनरेगा कार्यों पर लटकी जांच की तलवार, डेढ़ करोड़ की कथित अनियमितता का आरोप

मुजफ्फरपुर: जिले के कुढ़नी प्रखंड की छितरौली पंचायत में मनरेगा योजनाओं से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राज्य स्तरीय जांच की प्रक्रिया शुरू हुई है। पंचायत निवासी सिंकू कुमार द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में करीब एक करोड़ रुपये की कथित अनियमितता का आरोप लगाया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम गठित किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच टीम 9 और 10 सितंबर को छितरौली पंचायत पहुंचकर मनरेगा से जुड़ी योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेगी। इस दौरान योजनाओं के स्वीकृत विवरण, अभिलेखों में

Read More »
ब्रेकिंग न्यूज़
RAJA THAKUR

झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विश्वकर्मा समाज ने जताया शोक

पटना: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन एवं खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर विश्वकर्मा समाज में शोक की लहर है। उनके निधन पर विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे समाज और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि 56 वर्षीय सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने साधारण परिवार से निकलकर अपने संघर्ष, मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा के दम पर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और

Read More »
वायरल खबरें
Aam Samachar

फ्लाईओवर के पिलर के बीच बना लिया आशियाना, परिवार का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पूरा परिवार जमीन पर नहीं, बल्कि फ्लाईओवर के ऊंचे हिस्से में पिलर और कंक्रीट स्ट्रक्चर के बीच बने खाली स्थान में रहता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में परिवार ने इस जगह को रहने के लिए व्यवस्थित कर रखा है। वायरल वीडियो में कपड़े, बर्तन, पानी के डिब्बे, टीवी समेत रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार यहां अस्थायी तौर पर नहीं, बल्कि लंबे समय से रह रहा हो सकता है। वीडियो सामने आने

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत को उमड़ी भारी भीड़, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

मुजफ्फरपुर: पटना से सीतामढ़ी जाने के क्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत के लिए मौके पर जुट गए। मंत्री के पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए पहले से ही मौके पर तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक वहां मौजूद रहे और निशांत कुमार के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। उनके पहुंचते ही लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

प्रो. अवधेश कुमार सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम दिन भावपूर्ण कवि सम्मेलन

मुजफ्फरपुर: संत प्रेम भिक्षु इंटर कॉलेज के मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश कुमार सिंह के आकस्मिक निधन के बाद बालूघाट स्थित उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम दिन भावपूर्ण कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रो. अवधेश कुमार सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व, शिक्षा, साहित्य और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कवि सम्मेलन का संचालन प्रोफेसर गौरी शंकर सिंह ने किया। इस दौरान प्रोफेसर सुधीर प्रसाद सिंह, प्रोफेसर सोनू सरकार और कवि चंद्रभूषण ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत प्रेम

Read More »
शिक्षा
RAJA THAKUR

छात्र एवं जेन-ज़ी आंदोलन की दिशा पर मुज़फ्फरपुर में विचार गोष्ठी

मुज़फ्फरपुर: जंतर-मंतर से शुरू होकर देश के विभिन्न हिस्सों तक चर्चा में आए छात्र एवं जेन-ज़ी आंदोलन की वर्तमान स्थिति, उसके कारणों तथा आगे की दिशा को लेकर मुज़फ्फरपुर में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविभूति पुस्तकालय, कच्ची-पक्की, मुज़फ्फरपुर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने युवाओं और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. अवधेश कुमार ने की, जबकि विषय प्रवेश एवं संचालन भारत जोड़ो अभियान के बिहार संयोजक शाहिद कमाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन नागरिक समाज, मुज़फ्फरपुर, भारत जोड़ो अभियान एवं राष्ट्र सेवा

Read More »
धर्म-संस्कृति
RAJA THAKUR

सावन में शिवभक्तों की सेवा में जुटी ब्रह्म बाबा सेवा समिति, भजन-गायन, नृत्य व झांकी का आयोजन

मुजफ्फरपुर: सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के स्वागत, अभिनंदन और सेवा के लिए ब्रह्म बाबा सेवा समिति की ओर से इस वर्ष भी विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की ओर से वर्ष 2021 से लगातार सावन के दौरान शिवभक्तों के लिए सेवा शिविर एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सावन 2026 में भी ब्रह्म बाबा सेवा समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवभक्तों के स्वागत के साथ उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कार्यक्रम में गायन, नृत्य और धार्मिक झांकी की प्रस्तुति ने माहौल

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

वरिष्ठ शिक्षक प्रो. अवधेश कुमार सिंह के निधन पर शोक

मुजफ्फरपुर: संत प्रेम भिक्षु इंटर कॉलेज के मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रो. अवधेश कुमार सिंह का बुधवार को हरिद्वार में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कॉलेज परिवार एवं शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कॉलेज के शिक्षकों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि प्रो. अवधेश कुमार सिंह एक समर्पित, अनुशासित एवं विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय शिक्षक थे। अपने विषय पर मजबूत पकड़ और सरल एवं प्रभावी शिक्षण शैली के कारण वे विद्यार्थियों के

Read More »
वैशाली
RAJA THAKUR

बिदुपुर डबल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: सेना के जवान और पिता की हत्या के आरोपियों के घर हुई कुर्की-जब्ती, रास्ते के विवाद में चली थीं गोलियां

वैशाली: जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती की है। यह मामला भारतीय सेना के जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारिक राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से जुड़ा है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों के घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। दरअसल, 12 जुलाई 2026 की सुबह बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजासन (रजासो) गांव में रास्ते और जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

मुजफ्फरपुर: सकरा में सौतेली मां से दुष्कर्म के आरोप में बेटे की गिरफ्तारी, बयान से लोगों में आक्रोश

मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद जब मीडिया ने आरोपी से घटना को लेकर सवाल किया, तो उसने कहा कि पीड़िता उसकी सगी नहीं बल्कि सौतेली मां है और उसने कोई गलती नहीं की। आरोपी के इस बयान को लेकर लोगों में नाराज़गी

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

सीहो से आ रहे बाइक सवार की स्कूल वैन से टक्कर, हेलमेट से बची जान, सभी बच्चे सुरक्षित

मुजफ्फरपुर: सीहो की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक की बंगरा के पास चैनपुर में एक स्कूल वैन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और स्कूल वैन, दोनों को मामूली क्षति पहुंची। स्कूल वैन मारीपुर निवासी क्रांति झा चला रहे थे। घटना के समय वैन में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि घायल युवक सीहो का रहने वाला है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद

Read More »
वायरल खबरें
Aam Samachar

देहरादून में पुल नहीं, सिर्फ एप्रोच रोड धंसी; PWD ने बताया पुल पूरी तरह सुरक्षित

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नंदा की चौकी पर बने नव-निर्मित पुल को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है और केवल एप्रोच रोड का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह जाने के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि पुल की संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

मुजफ्फरपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुस्ता पंचायत के रामविलास शर्मा की मौत

मुजफ्फरपुर: जिले के सुस्ता पंचायत निवासी रामविलास शर्मा की सोमवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रामविलास शर्मा प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए कच्ची-पक्की कोल्ड स्टोर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 \(NH\-28\) पर गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी के साथ फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामविलास शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल कच्ची-पक्की ओपी

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

मैट्रिक टॉपर छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, हरिद्वार के बाद जयपुर में होने की आशंका; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

मुजफ्फरपुर: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक लाकर जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र शुभम कुमार पिछले 25 जुलाई से लापता हैं। शुभम दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में बी.ए. (ऑनर्स) इतिहास के छात्र हैं। उनके लापता होने के बाद परिवार परेशान है और लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ है। शुभम के पिता संजीत शर्मा ने बताया कि शुभम गर्मी की छुट्टियां बिताने के बाद वापस दिल्ली गए थे। इसके बाद वह अपने कुछ दोस्तों के साथ हरिद्वार गए, लेकिन वहीं से उनका संपर्क परिवार से टूट गया। काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

मनियारी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर ₹1.35 लाख की लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर: मनियारी थाना क्षेत्र में रविवार करीब 12 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यवसायी से ₹1.35 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना महुआ–मुजफ्फरपुर मार्ग पर मनियारी हाट से आगे बीच सड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार, मनियारी स्थित शंकर जनरल स्टोर के संचालक एवं बिस्कुट डिस्ट्रीब्यूटर भूषण कुमार विभिन्न दुकानों से कैश कलेक्ट कर मनियारी से काजीइंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली और बंदूक की नोक पर उनसे लूटपाट की। पीड़ित भूषण कुमार ने बताया कि उन्होंने मनियारी क्षेत्र से

Read More »
ब्रेकिंग न्यूज़
Aam Samachar

प्रह्लाद जोशी बने देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री, संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी को देश का नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। उन्हें शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। इस फैसले के बाद शिक्षा मंत्रालय का नेतृत्व अब प्रह्लाद जोशी करेंगे। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब देशभर में शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा जारी है। प्रह्लाद जोशी लंबे समय से केंद्र सरकार

Read More »
ब्रेकिंग न्यूज़
Aam Samachar

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा। फैसले के बाद देशभर में चर्चाओं का दौर तेज। जानिए

नई दिल्ली: देश की राजनीति और शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है। इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा था। इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देकर नैतिक जिम्मेदारी निभाने की बात कही है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने

Read More »
शिक्षा
Aam Samachar

बिहार से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, जांच में बड़े खुलासे

पटना: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के कथित मास्टरमाइंड विजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच में पेपर लीक रैकेट से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, विजेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने सहयोगी सोनू के साथ मिलकर एक प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों को पैसे और संपत्ति का लालच देकर परीक्षा का प्रश्नपत्र हासिल किया था। आरोप है कि इसके बाद लीक हुआ पेपर मुंबई और पुणे सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में बेचा गया। प्रारंभिक जांच

Read More »
उत्तर प्रदेश
Aam Samachar

महिला से मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

बस्ती: जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भीटा गांव में एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि दुबौला चौकी प्रभारी द्वारा मामले में एकपक्षीय रवैया अपनाया जा

Read More »
मुजफ्फरपुर
RAJA THAKUR

मनियारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत

मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मारीपुर के लीची-गाछी चौराहा के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सरफुद्दीनपुर पीरकपुर निवासी मोहम्मद स्तार के पुत्र मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की रिश्तेदारी मनियारी थाना क्षेत्र के मनियारी हाट के समीप स्थित एक

Read More »

भगत सिंह के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

मुजफ्फरपुर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से...

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक संपन्न सरकार से आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग

मुजफ्फरपुर: आमगोला स्थित सत्याचरण शर्मा के आवास पर बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता...

Screenshot

मड़वन में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी

मुजफ्फरपुर: मड़वन प्रखंड के रक्सा बाजार के समीप रविवार तड़के तिरहुत बैतरणी नहर का करीब 40 फीट तटबंध टूट गया।...

16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पड़ोसी महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, महिला ने आरोपों को बताया गलत

मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने...

कुढ़नी सीएचसी में कुव्यवस्था पर डीएम सख्त, सात दिन में सुधार का अल्टीमेटम

मुजफ्फरपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुढ़नी में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल प्रबंधन की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव ने मंगलवार...

मुजफ्फरपुर के लिए ‘ऐतिहासिक पल’ का दावा, सिटी SP मोहीबुल्लाह अंसारी को ‘द एशियन हीरो’ अवॉर्ड मिलने की खबर वायरल

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सिटी SP मोहीबुल्लाह अंसारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।...

20 सितंबर को शहर के विभिन्न इलाकों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत टोला कैंप

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर से...

Screenshot

प्रसूता सोनी कुमारी की मौत के मामले में धरना, नर्सिंग होम पर कार्रवाई के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग

मुजफ्फरपुर: शेरपुर पंचायत निवासी 28 वर्षीय प्रसूता सोनी कुमारी की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में परिजनों एवं...

प्रसव के कुछ ही घंटे बाद प्रसूता की मौत, शिकायत नहीं लिए जाने पर भड़का आक्रोश; NH-28 जाम

मुजफ्फरपुर: बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशियां अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थीं कि कुछ ही घंटे बाद...

रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ पीजी छात्रों ने निकाला जुलूस

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में रिजल्ट में गड़बड़ी, उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने तथा छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर...

Screenshot

गया: तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 कोच से 15.82 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

गया: जिले के गया जंक्शन पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2...

जनता दरबार में 29 मामलों की सुनवाई, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर: जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सोमवार को समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से...

Screenshot

सीतामढ़ी में जिला पार्षद के पति की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़

सीतामढ़ी: डुमरा थाना क्षेत्र की मिश्रौलिया पंचायत के केथरिया-रामपट्टी इलाके में शनिवार सुबह जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य खुशदिल...

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.